Crime journalist (सम्पादक-सेराज खान)

ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर-आकृति अग्रहरि
आमने सामने भिड़ी बाइक एक युवक की मौत-तीन गंभीर!
सुल्तानपुर- गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित कस्बे में दो बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।जिसमें एक युवक की मौत हो गई ।बाकी तीनों युवकों को एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर भेजा गया है।जहां पर तीनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंचकर घटना का ब्यौरा संकलन कर रही है।
