CRIME JOURNALIST

हर खबर में सच्चाई

भाजपा की हैट्रिक के साथ मेनका गांधी लिखेगी जीत का इतिहास : विजय सिंह रघुवंशी

Crime Journalist (सम्पादक – सेराज खान)

ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर- आकृति अग्रहरि

भाजपा की हैट्रिक के साथ मेनका गांधी लिखेगी जीत का इतिहास : विजय सिंह रघुवंशी!

जिलेवासियों को रंगों के त्यौहार होली की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं!

सुलतानपुर – सुलतानपुर की लोकप्रिय सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी पर एक बार फिर से भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अपना भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा टिकट दिया है।लगातार एक माह में दो बार वो भी तीन-तीन संसदीय क्षेत्र में रहने वाली और लोगों के दुःख-सुख में शामिल रहने वाली सांसद मेनका संजय गांधी के कामों को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने 38 लोकसभा सीट से भाजपा की जीत सुनिश्चित मानते हुए उन्हें दोबारा टिकट दिया है।लंबे कयासों के बाद रविवार देर शाम होलिका दहन से पहले जारी हुई भाजपा की लिस्ट में सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र से मेनका गांधी का नाम आते ही लोगों में खुशी, उमंग और होली के रंग दो गुना दिखाई पड़ा। सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी समेत दर्जनों लोगों ने संघ कार्यालय पर जाकर खुशी मनाई एक दूसरे को बधाई दी और गोला पटाखे दगा कर अभी से ही जीत का जस्न मनाया।सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार व मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने कहा कि इस बार मेनका गांधी उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा जीत के अंतर से इतिहास रचेंगी। जिले वासियों को होली की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस मौके पर शहर विधायक के प्रतिनिधि राजेश पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

श्याम अग्रहरि / सेराज खान / गोविंद अग्रहरि / नितेश पाण्डेय

श्याम अग्रहरि, दुद्धी सोनभद्र, सम्पर्क : 8726305091

Related Posts

Read also x