क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

बहुजन समाज पार्टी में सदस्यता ग्रहण कर बाबुल जायसवाल बनाए गए दुद्धी नगर अध्यक्ष।

दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार।बहुजन समाज पार्टी दुद्धी विधानसभा की समीक्षा बैठक तुलसी निकेतन धर्मशाला में संपन्न हुई, जिसमें 9 अक्टूबर को काशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई।

जिसमें यथार्थ जायसवाल बाबुल को दुद्धी नगर अध्यक्ष की बहुजन समाज पार्टी द्वारा जिम्मेदारी दी गई।

जिसमें दर्जनों लोगों ने खुशी जाहिर की, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामविचार गौतम मंडल प्रभारी मिर्जापुर द्वारा उन्हें नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

जिसमें मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सेकरार अहमद,संदीप भारती,नंदू प्रसाद गौतम, राजू कुमार गुप्त, मोहनलाल पनिका, लछमन पनिका,अरूण कुमार, रोहित कुमार सहित दर्जनों की संख्या में लोग शामिल रहें।