आकाशीय बिजली गिरने से 3 अलग अलग जगहों पर घायल

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

आकाशीय बिजली गिरने से 3 अलग अलग जगहों पर घायल।

दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार –स्थानीय तहसील क्षेत्र के तीन गांव में अलग अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं सहित एक पुरुष घायल, पहला व्यक्ति संजय कुमार 37 वर्ष पिता जवाहिर निवासी रन्नू दूसरा कौशला देवी 83 वर्ष पति घुरहू निवासी धनौरा,फूलती देवी 32 वर्ष पति स्व0 उमेश निवासी पिपराही धनौरा अपने अपने कोई घर के बाहर रहा तो कोई घर के अंदर रहा आकाशीय बिजली गिरने से तीन गांव के अलग अलग जगहों पर घायल हो गए परिजनों द्वारा आनन फानन में दुद्धी सीएचसी लाया गया जहां पर उपचार चल रहा हैं।डॉ सुनील कुमार ने बताया कि तीनों मरीज का आकाशीय बिजली गिरने से घायल हुए हैं जिसका उपचार चल रहा हैं किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हैं।