बिहार राज्य से भूली भटकी 26 वर्षीय विवाहित यूपी के दुद्धी पहुंची महिला थाना अध्यक्ष पिता को बुलवाकर सौंपी

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

बिहार की 26 वर्षीय विवाहिता यूपी के दुद्धी महिला थाने में भटक कर पहुंची,महिला पुलिस ने पिता को बुलवाकर की सुपुर्द ।

दुद्धी/सोनभद्र।बिहार राज्य के एक 26 वर्षीय विवाहिता ने अपने घर से नानीहल के लिए जाने के वास्ते अपने घर से निकली तो भुला भटक कर दुद्धी महिला थाना पहुंच गई।

विवाहिता अनिता देवी 26 वर्ष पति मोहन पासवान निवासी ग्राम बनिया थाना मदन पुर जिला औरंगाबाद बिहार के रहने वाली विवाहिता ने पुलिस को बताई की युवती के भाई के द्वारा नानी के घर जाने के वास्ते अपने भाई के साथ घर से निकली थी,ट्रेन में युवती जैसे ही चढ़ी तो अपने भाई को इधर उधर देखने लगी तो भाई कही पर गाड़ी में नजर नहीं आया तो रोते बिलखते दुद्धी नगर रेलवे स्टेशन पर उतरी राहगीरों द्वारा बताया गया कि दुद्धी थाना में चली जाओ पुलिस तुम्हारी हेल्फ करेगी।थाने में युवती पहुंची तो महिला थाना अध्यक्ष संतु सरोज विवाहिता से पूरी बात की जानकारियां ली तत्काल मोबाईल के माध्यम से विवाहिता के पिता से संपर्क कर बात की दुद्धी महिला थाने पर पिता को बुलाई।आज सुबह पिता दुद्धी थाने पहुंचकर अपनी पुत्री को लेकर ट्रेन से रवाना हुआ।

विवाहिता के पिता राम आसरे निवासी कोचार्ड थाना बारून जिला औरंगाबाद बिहार को महिला थाना अध्यक्ष संतु सरोज द्वारा सुपुर्द करा दि गई रात्रिकालिन ट्रेन पर पुलिस द्वारा बैठाकर बिहार राज्य के लिए भेज दिया गया पिता अपने पुत्री को लेकर अपने निजी गांव के लिए निकल पड़ा।