क्राइम जर्नलिस्ट/संपादक – सेराज खान

ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, अंकित और अवनी ने अपने-अपने वर्ग में मारी बाजी।

दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। स्थानीय बीआरसी परिसर में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने अपनी बौद्धिक क्षमता और कूटनीति का परिचय देते हुए उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता को दो वर्गों प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर में विभाजित किया गया था।
प्राथमिक स्तर के विजेता में प्रथम स्थान पर अंकित कुमार कक्षा-5 प्राथमिक विद्यालय घसिया बस्ती (महुली) रहे ।इसके अलावा
द्वितीय स्थान पर आदित्य कुमार कक्षा-5, कंपोजिट विद्यालय बुटबेढ़वा विंढमगंज ।
तृतीय स्थान राकेश कुमार कक्षा-5 प्राथमिक विद्यालय बेलडंडी झारोकला ।चतुर्थ स्थान ब्रिकेश कुमार कक्षा-5, प्राथमिक विद्यालय घाटपिंडारी बीडर रहे ।वहीं उच्च प्राथमिक स्तर के विजेताओं में प्रथम स्थान पर अवनी गुप्ता कक्षा-6 कंपोजिट विद्यालय बुटबेढ़वा विंढमगंज के अलावा द्वितीय स्थान पर राहुल कुमार कक्षा-7 उच्च प्राथमिक विद्यालय बहेराडोल बीडर ।तृतीय स्थान अयान खान कक्षा-8उच्च प्राथमिक विद्यालय बघाडू ।
चतुर्थ स्थान पर पूजा कुमारी कक्षा-7 कंपोजिट विद्यालय बुटबेढ़वा विंढमगंज ने प्राप्त किया । प्रतियोगिता में एआरपी रामसूरत मुख्य रूप से उपस्थित रहे, वहीं निर्णायक रेफरी की भूमिका अनुराग तिवारी ने निभाई।
बताया गया कि उक्त सभी चयनित बच्चे अब जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में दुद्धी ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे ।
इस अवसर पर संकुल प्रभारी मो. इलियास, हृदय नारायण गिरी, कुबेर सिंह, अनिल कुमार, ओम प्रकाश सहित शिक्षक शैलेश मोहन, मो. आजम, भोलानाथ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।