दुद्धी सीओ के नेतृत्व में बकरीद त्यौहार के मद्देनजर पुलिस ने किया रूट मार्च

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी सीओ के नेतृत्व में बकरीद त्यौहार के मद्देनजर पुलिस ने किया रूट मार्च।

दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार –स्थानीय नगर में बकरीद त्यौहार के मद्देनजर दुद्धी पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में दुद्धी नगर में फ्लैग मार्च किया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने बताया कि कस्बा में निवास करने वाले लोग आम जनमानस अपने आप को सुरक्षा महसूस कर सके साथ ही अराजकता पैदा करने वाले लोगों में भय पैदा हो सके अराजकता पैदा करने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी, खलफसादियों पर पुलिस कार्यवाही करेगी।

मौके पर दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह,महिला थाना अध्यक्ष संतु सरोज,उप निरीक्षक संजय सिंह,कस्बा इंचार्ज आशुतोष सिंह,श्याम जी सिंह यादव सहित मय पुलिस बल मौजूद रहे।