Crime journalist (सम्पादक -सेराज खान)

ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर-आकृति अग्रहरि

खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार की पिटाई, चर्चित खनन माफिया हिरासत में!

इमलिया गांव में हुई घटना, नगर कोतवाली में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज!

सुल्तानपुर – नगर कोतवाली क्षेत्र के इमलिया गांव में अवैध खनन रोकने पहुंचे सदर तहसील के नायब तहसीलदार के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खनन रोकने के दौरान खनन में संलिप्त लोगों ने नायब तहसीलदार पर हमला कर दिया और उनकी पिटाई की। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही घटना से जुड़े चर्चित खनन माफिया को हिरासत में लिया गया है। प्रभारी नगर कोतवाल आलोक कुमार धीमान ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है। घटना के बाद अवैध खनन में संलिप्त लोगों में खलबली मची हुई है।