क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

पुरानी दुश्मनी में मारपीट, तीन घायल, चार के खिलाफ मुकदमा।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। विंढमगंज थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित ग्राउंड में 31 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे पुरानी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद तेज होते ही मारपीट शुरू हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बूटबेड़वा निवासी प्रकाश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सियाराम गुप्ता विवाद के दौरान घायल हो गए। बीच-बचाव के लिए पहुंचे सलैयाडीह निवासी प्रिंस चंद्रवंशी पुत्र राजेश चंद्रवंशी और उमेश कुमार चंद्रवंशी पुत्र जय कुमार चंद्रवंशी को भी चोटें आईं।
प्रकाश गुप्ता की लिखित तहरीर के आधार पर विंढमगंज पुलिस ने कार्तिक चंद्रवंशी पुत्र सीताराम चंद्रवंशी, संदीप यादव पुत्र सामोद यादव, युवराज कुमार गुप्ता पुत्र राजू प्रसाद गुप्ता और रहीस असारी पुत्र सुलेमान, सभी सलैयाडीह निवासी, के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 131/2026 दर्ज किया है।
मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 115(2), 352 और 351(3) लगाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
