क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कैरियर हब प्रतियोगिता में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को जानकारियां दी गई।
दुद्धी/सोनभद्र। दिन शनिवार दिनांक 31 अक्टूबर को स्थानीय नगर के बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कैरियर हब प्रतियोगिता में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला थाना अध्यक्ष संतू सरोज अपने हमराहियों के साथ कॉलेज में प्रतिभाग कि।

इस अवसर पर छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं कैरियर निर्माण के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कि।साथ ही साथ मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहें महिला सुरक्षा को लेकर विस्तृत जानकारियां दी।मौके पर महिला कांस्टेबल रेशमा खातून,ज्योति,राखी पाल,पीआरडी जमशीदा आदि लोग मौजूद रही।
