क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी में तीन दिवसीय सिक्स साइड फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, दुद्धी सीनियर और दुद्धी बी के बीच खेला गया फाइनल।
दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार।स्थानीय क्रिकेट मैदान में आयोजित तीन दिवसीय सिक्स साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का मंगलवार शाम भव्य समापन हुआ। डीएनएफसी के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में स्थानीय युवाओं ने खेल के प्रति उत्साह और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बहूजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता रामविचार गौतम और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन मौजूद रहे।

प्रतियोगिता का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी एवं बसपा के विधानसभा प्रभारी संजय सिंह धुर्वे के नेतृत्व में किया गया। तीन दिनों तक चले इस खेल आयोजन में खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी प्रतिभा दिखाकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। मंगलवार को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दुद्धी सीनियर टीम और दुद्धी बी टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मैदान में मौजूद दर्शकों और अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

फाइनल मुकाबले से पहले मुख्य अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनसे हाथ मिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और फिर मैच की शुरुआत की गई। खेल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। फुटबॉल के प्रति युवाओं का जुनून मैदान में साफ नजर आया। दर्शकों ने भी पूरे उत्साह के साथ मुकाबले का आनंद लिया।
आयोजकों का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और स्थानीय स्तर पर फुटबॉल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना रहा। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना सीखने का अवसर मिलता है।

समापन समारोह में सुधीर भारती सचिव,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल कुमार कान, रामेश्वर राय, यथार्थ जायसवाल नगर अध्यक्ष बसपा,बाबू राम प्रजापति बसपा भाई चारा संयोजक दुद्धी,संदीप कुमार भारती बसपा विधानसभा अध्यक्ष,
रामानुज दुबे और मोजिब खान सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
