Crime journalist (सम्पादक – सेराज खान)

ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर-आकृति अग्रहरि
प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में मास्टरमाइंड की जमानत पर बहस आज!
जेल से धमकी दिलाने के आरोप मे विवेक उपाध्याय व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज!
मृतक के पुत्र ने मयशपथ पत्र जमानत पर जताई आपत्ति,भ्रामक इंट्री पर एसओ कुड़वार तलब!
सुलतानपुर – प्रॉपर्टी डीलर माताप्रसाद पांडेय उर्फ मतई की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मास्टरमाइंड प्रवीण कुमार सिंह उर्फ राहुल सिंह की जमानत अर्जी पर जिला जज की अदालत में शुक्रवार को सुनवाई के लिए तारीख नियत रही। इस दौरान मामले की जांच कर रहे एसओ कुड़वार तरूण पटेल के जरिए केस से जुड़ी दूरी की भ्रामक इंट्री करने पर उन्हें स्थिति स्पष्ट करने के लिए शनिवार के लिए तलब किया गया है। वहीं वादी मुकदमा अवनीश पांडेय ने जेल में निरूद्ध आरोपी राहुल सिंह के सहयोगी विवेक उपाध्याय व अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले में सुलह नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज होने व शपथपत्र पेश कर जमानत पर आपत्ति जताई है। जिला जज सुनील कुमार की अदालत ने मामले में आरोपी की जमानत पर सुनवाई के लिए दो मई की तारीख तय किया है।
कुड़वार थाने के पूरे बेनीमाधव गांव के रहने वाले वादी मुकदमा अवनीश पांडेय ने गत 25 मार्च की घटना बताते हुए अपने पिता माताप्रसाद पांडेय की गोली मारकर हत्या किए जाने के आरोप में स्थानीय थाने के रूपापुर निवासी रमेश मौर्य व उनके पुत्र व सह आरोपी सुरेंद्र शर्मा व अज्ञात लोगो के खिलाफ कुड़वार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वादी के आरोप के मुताबिक प्रॉपर्टी विवाद को लेकर आरोपियों ने उनके पिता की हत्या कर दिया। इस मामले में कोतवाली नगर के इच्छाकापुरवा-अमहट निवासी सह आरोपी सुरेंद्र शर्मा एवं स्थानीय कोतवाली के रामनगर-इमिलिया निवासी प्रवीण कुमार सिंह उर्फ राहुल सिंह,आरोपी उमेश निषाद व अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले के आरोपी राहुल सिंह को घटना का मास्टरमाइंड बताया गया है। मामले में प्रयागराज के हिस्ट्रीशीटर केसरी उपाध्याय उर्फ मामा का भी नाम प्रकाश में आया है,जिसे पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शुक्रवार को मामले में सुनवाई के दौरान मृतक के पुत्र अवनीश पाण्डेय ने शपथपत्र पेश करते हुए जमानत पर आपत्ति जताई। वादी अवनीश पाण्डेय के आरोप के मुताबिक गत 20 अप्रैल की शाम को वह अपने दरवाजे पर सुरक्षा कर्मी के साथ बैठे हुए थे,इसी दौरान चारपहिया वाहन से बल्दीराय थाने के उपाध्यायपुर निवासी आरोपी विवेक उपाध्याय अज्ञात लोगों के साथ आए और हत्या के मामले में निरूद्ध राहुल सिंह की पत्नी आरती सिंह के फोन को रिसीव नहीं करने का कारण पूंछते हुए वादी को धमकाने लगे। आरोप के मुताबिक बयानहल्फ़ी देकर सुलह नहीं करने पर जेल से निकलने के बाद देख लेने की धमकी मिली है। वहीं विवेचक तरुण पटेल को भी भ्रामक लिखापढी पर तलब कर जवाब मांगा गया है। मामले में बहस के लिए शनिवार का दिन तय किया गया है।
