Crime Journalist (सम्पादक – सेराज खान)

ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर-आकृति अग्रहरि
पूर्व सपा विधायक के केस में आठ को होगी शेष बहस!
सुलतानपुर – पूर्व सपा विधायक रामचन्दर चौधरी एवं कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा सहित अन्य के खिलाफ चल रहे मामले में बुधवार को शेष बहस के लिए तारीख नियत रही। फिलहाल जजों के वार्षिक ट्रांसफर के बाद एमपी-एमएलए से जुड़े सेशन मामलों में सुनवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं होने की वजह से मामले में शेष बहस की कार्यवाही बाधित रही। एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट ने मामले में शेष बहस के लिए आठ मई की तारीख तय किया है। कादीपुर कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक शिवराज सिंह ने 17 दिसंबर 2002 को पूर्व विधायक रामचन्दर चौधरी एवं कांग्रेसी नेता अभिषेक सिंह राणा समेत अन्य के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने व तोड़-फोड़ करने समेत अन्य आरोपो में मुकदमा दर्ज कराया था।
