ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज पुण्यतिथि पर श्रद्धा, भक्ति एवं कृष्ण जन्मभूमि मुक्त करो संकल्प के साथ साप्ताहिक कार्यक्रम का समापन

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज पुण्यतिथि पर श्रद्धा, भक्ति एवं कृष्ण जन्मभूमि मुक्त करो संकल्प के साथ साप्ताहिक कार्यक्रम का समापन।

दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार।गोरखपुर गोररक्षापीठ ब्रह्मलीन राष्ट्र संत महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के आहृवाहन पर श्री कृष्ण जन्मभूमि अतिक्रमण मुक्ति महा अभियान 12 से 18 सितंबर तक पूरे उत्तर प्रदेश में चलाया गया ।राष्ट्र संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर दुद्धी नगर पंचायत स्थित शिवाजी तालाब हनुमान मंदिर परिसर में महामंडलेश्वर माता किरन नंद गिरी क्षेत्रीय अध्यक्ष, काशी-प्रयाग संभाग, किन्नर प्रकोष्ठ के अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन जागरण कर आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम का श्रद्धा एवं भक्ति के साथ समापन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सत्यप्रकाश पांडेय प्रदेश मंत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री नागेश्वर प्रसाद गोंड ने किया।
इस अवसर पर मातृशक्ति प्रदेश मंत्री रीमा देवी , जिला मंत्री राजकुमार यादव उर्फ टप्पू यादव, धर्माचार्य प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शिवकुमार निषाद , किन्नर प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राधा नंद गिरी , निवर्तमान गौ रक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा , निवर्तमान मातृशक्ति जिलाध्यक्ष ममता देवी , नगर अध्यक्ष संजू देवी , गायत्री देवी चन्द्रवंशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता दर्ज की।
समापन अवसर पर 12 दीप प्रज्वलित कर राष्ट्र संत महंत अवेद्यनाथ जी महाराज को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। सभी ने उनके चरणों में नमन करते हुए उनके आदर्शों और सेवा-संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
संत-महात्माओं के आशीर्वाद, हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ, गौसेवा, समाजसेवा एवं सामाजिक समरसता सहभोज से ओत-प्रोत यह साप्ताहिक कार्यक्रम सभी के लिए श्रद्धा, आस्था, सेवा और संकल्प का प्रतीक रहा। आस्थावान लोगों का ईश्वर से प्रार्थना है कि राष्ट्र संत महंत अवेद्यनाथ जी महाराज का आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे और हम सभी सनातन संस्कृति, गौसेवा, समाजसेवा एवं सामाजिक समरसता के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहें। संगठन को मजबूत करने और समाजहित में सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा सदैव मिलती रहे।