दुद्धी तहसील दिवस में तहसीलदार की अध्यक्षता में आए 71 मामले,पांच का निस्तारण

क्राइम जर्नलिस्ट/ सम्पादक – सेराज खान

दुद्धी तहसील दिवस में तहसीलदार की अध्यक्षता में आए 71 मामले,पांच का निस्तारण।

दुद्धी (सोनभद्र)प्रमोद कुमार। तहसील सभागार में शनिवार को तहसीलदार अंजनी गुप्ता की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस आयोजन में फरियादियों ने विभिन्न समस्याओं से जुड़ी कुल 71 शिकायतें दर्ज कराईं।
तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि एक मामले के निस्तारण के लिए टीम भेजा गया ,सभी पांच मामलों का निस्तारण किया गया वहीं शेष 66 मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के लिए सौंपा गया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभरुणवाल,सीओ विनय प्रभारक साहनी दुद्धी, पिपरी के अलावा तहसील स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।