Crime journalist (सम्पादक -सेराज खान)

ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर -आकृति अग्रहरि
सुल्तानपुर में विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज!
आरोप – खाना नहीं दिया, इलाज नहीं कराया, जेवर छीनकर मायके के पास छोड़ा!
सुल्तानपुर – जिले में एक विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसे खाना नहीं दिया और बीमार होने पर इलाज भी नहीं कराया।
विवाहिता का कहना है कि उसके जेवर भी छीन लिए गए और उसे मायके के पास छोड़ दिया गया। घटना के बाद विवाहिता ने पुलिस से शिकायत की है।
अखंड नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।
