सहायक अभियंता तीर्थराज का भदोही स्थानांतरण ,विदाई समारोह का भावुक पल

क्राइम जर्नलिस्ट/सम्पादक – सेराज खान

सहायक अभियंता तीर्थराज का भदोही स्थानांतरण ,विदाई समारोह का भावुक पल।

दुद्धी/सोनभद्र।प्रमोद कुमार।स्थानांतरण के बाद आज बिजली विभाग के सहायक अभियंता तीर्थराज का दुद्धी कार्यालय से स्थानांतरण भदोही के लिए कर दिया गया। उनके सदभावपूर्ण और परिश्रमी कार्यों को लेकर कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह के दौरान गर्मजोशी और भावुकता के साथ उन्हें विदाई दी।
विदाई के मौके पर बोलते हुए सहायक अभियंता तीर्थराज के सहकर्मियों ने उनके समर्पण और जनता के प्रति संवेदनशीलता की सराहना की। कर्मचारियों ने कहा कि तीर्थराज ने विभागीय कामकाज में पारदर्शिता बनाए रखी और आम जनता की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान के लिए हमेशा तत्पर रहे। उनका नेतृत्व और समस्याओं के समाधान का तरीका दोनों सराहनीय रहे।कार्यक्रम में सभी ने एक के बाद एक बोलकर तीर्थराज के योगदान को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कुछ कर्मचारियों ने उनसे कामकाजी अनुभव और यादगार घटनाओं को भी साझा किया, जिससे माहौल और भी भावुक हो गया।
तीर्थराज ने अपने संबोधन में दुद्धी में मिली सहयोगपूर्ण टीम और जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहाँ के लोगों की समस्याओं को जल्दी से सुलझाने में सहयोग मिला तथा विभागीय नियमों का पालन करते हुए कार्य किया गया।
पद्यक्रम में कर्मचारियों ने उन्हें माला पहनाकर,पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अवर अभियंता अहमद अली, भोला कुशवाहा, कृष्ण कुमार, गंगा समेत बिजली विभाग के तमाम कर्मचारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि व नगरवासी मौजूद रहे।