क्राइम जर्नलिस्ट(सेराज खान-सम्पादक)
सोनभद्र । नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद आरक्षण को लेकर चल रहा इंतजार आज समाप्त हो गया है। आज नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर 75 जिले के नगर निकायों के अध्यक्ष पद का आरक्षण सूची जारी कर दी है। यानी जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद सहित सभी नगर पंचायतों का आरक्षण तय कर दिया गया है।
देखें सूची –
● नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज – अनुसूचित जाति
● नगर पंचायत चुर्क/घुरमा – अन्य पिछड़ा वर्ग
● नगर पंचायत घोरावल – महिला
● नगर पंचायत चोपन – अनारक्षित
● नगर पंचायत डाला – महिला
● नगर पंचायत ओबरा – अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
● नगर पंचायत रेनुकूट – महिला
● नगर पंचायत पिपरी – अनारक्षित
● नगर पंचायत दुद्धी – महिला
● नगर पंचायत अनपरा – अन्य पिछड़ा वर्ग