तहसील समाधान दिवस पर 49 मामले आए,दो मामलों का हुआ निस्तारण,धोखा धड़ी करने वाले भू माफिया के विरुद्ध होगी कार्यवाही
क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

तहसील समाधान दिवस पर 49 मामले आए,दो मामलों का हुआ निस्तारण।
तहसील दिवस की अध्यक्षता अपर जिला अधिकारी रोहित यादव ने किया।
दुद्धी/सोनभद्र।(प्रमोद कुमार)तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस पर विभिन्न समस्याओं से जुड़े 49 जन शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें एक मामले का मौके पर निस्तारण किया गया ।
समाधान दिवस का आयोजन शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया।


दर्जनों अधिवक्ताओं ने एडो0 कुलभुषण पांडेय की अध्यक्षता में तहसील दिवस में रजिस्ट्री में छल कपट करने वाले भू माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की हैं, वही श्री कुलभुषण पाण्डे ने दुद्धी पुलिस पर दोहरी नीतियों के विरुद्ध भी आवाज उठाई हैं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दुद्धी पुलिस सन्तुष्ट जनक कार्यवाही नही कर रही हैं इस मामले को तत्काल निस्तारण करने की मांग की हैं।भू माफिया प्रकरण में अधिवक्ताओं को कार्यवाही का आस्वासन देते हुए उप जिलाधिकारी निखिल यादव ने प्राथर्ना पत्र को मार्क कर दुद्धी सीओ राजेश कुमार राय को प्रेषित किया।
तहसील दिवस की अध्यक्षता अपर जिला अधिकारी रोहित यादव ने किया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तहसील समाधान दिवस पर पड़े जन शिकायती प्रार्थना पत्रों को एक सप्ताह के अन्दर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण गंभीरता से संबंधित अधिकारी करें। इसमें अगर लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी।इस दौरान जिले ,तहसील स्तरीय आला अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
