क्राइम जर्नलिस्ट(सम्पादक-सेराज खान)

रामगढ़ लैम्पस पर धान खरीद केंद्र बनाने की मांग
किसानों को फसल बेचने में हो सकती है परेशानी
कोन/ सोनभद्र।(ऊमर खान) रामगढ़ स्थित बहुउद्देशीय लैम्पस पर वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीद केंद्र स्थापित करने की मांग की गई है। अधिवक्ता विनय कुमार कनौजिया ने इस संबंध में सक्षम अधिकारी को एक प्रार्थना पत्र भेजा है।
प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि यदि रामगढ़ में धान खरीद केंद्र नहीं बनाया जाता है, तो किसानों को अपनी फसल बेचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इससे सरकार के किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
कनौजिया ने बताया कि केंद्र न होने से भारत सरकार को बदनामी का सामना करना पड़ सकता है। किसानों को अपनी धान की फसल बिचौलियों को औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
यह केंद्र न्याय पंचायत रामगढ़ के अंतर्गत रामगढ़ ब्लॉक, कोन, जिला सोनभद्र में स्थित लैम्पस पर स्थापित करने का निवेदन किया गया है। अधिवक्ता ने इस मांग को आवश्यक और न्यायसंगत बताया है।
