Crime Journalist(सम्पादक-सेराज खान)
संवाददाता – आशुतोष त्रिपाठी – रॉबर्ट्सगंज , सोनभद्र – 9450716610 –
ट्रक से दबकर बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर
स्थानीय थाना क्षेत्र के बग्घानाला के समीप मंगलवार की शाम ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बाइक सवार दोनों युवक ओबरा से चोपन की तरफ जा रहे थे।
ओबरा/ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली चढ़ाई निवासी 18 वर्षीय राहुल पुत्र अशोक मौर्य और 29 वर्षीय विवेक जायसवाल पुत्र विनोद जायसवाल मंगलवार की शाम एक ही बाइक पर सवार होकर ओबरा बिल्ली चढ़ाई स्थित अपने घर से चोपन की तरफ जा रहा थे। शाम लगभग सवा चार बजे जैसे ही वे ओबरा थाना क्षेत्र के बग्घानाला के पास ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे, इसी दौरान डाला की तरफ से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इससे बाइक पर सवार राहुल की ट्रक के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। विवेक जायसवाल भी ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। उधर, आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल विवेक जायसवाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपन में भर्ती कराया। शव को पीएम के लिए भेज दिया। उधर, विवेक जायसवाल की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल केलिए रेफर कर दिया। साथ ही दोनों के परिजनों को फोन से भी सूचना दे दी।